LATEHAR : सर्वांगीण विकास पर जोर, सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी आयोजित।
लातेहार, झारखंड ।धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय की शैक्षिक पद्धति को नजदीक से समझा और उसकी सराहना की नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 के उपलक्ष्य में आयोजित इस गोष्ठी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नैतिक शिक्षा एवं आधुनिक तकनीक के समावेश पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों को उनके कर्तव्यों, सहयोग एवं बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में गतिविधि आधारित शिक्षा और डिजिटल इंडिया के अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच सतत संवाद से ही बच्चों का समुचित विकास संभव है इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए, जिससे कार्यक्रम और अधिक सार्थक बना।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ