LATEHAR : माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित।

 LATEHAR : माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित। 


लातेहार, झारखंड  । 

लातेहार में झारखंड महिला विकास समिति व यूनिसेफ की सहयोगी संस्था लीड्स के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित हुआ। उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेम्ब्रोम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने माहवारी पर खुलकर चर्चा और पुरुषों को भी जागरूक करने पर बल दिया। तकनीकी सत्र में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य परामर्शी ने जागरूकता, सेवा सुविधा, उपलब्धता व सुरक्षित निपटान पर जानकारी दी। सदर अस्पताल की चिकित्सक मारसा टोपनो ने मेनार्की, मेनोपॉज, पोषण और स्वच्छता पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका, CDPO सहित कई अधिकारी शामिल हुए।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ