LATEHAR : वासावाड़ा में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का लातेहार विधायक ने किया शिलान्यास।
लातेहार, झारखंड ।
लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने गुरुवार जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के समीप वासा वाडा में गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ और शिला पट्ट अनावरण कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि इसके निर्माण होने से आदिवासी समाज के लोगों को काफी सहूलियत होगी। परम्परागत पूजा अर्चना समेत कई कार्यक्रम हो सकेगा।उन्होंने आगे भी समाज के लोगों को सहयोग करने की बात कही।यह योजना झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मद से स्वीकृत है।
निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, लातेहार की देखरेख में कराया जाएगा।उक्त योजना का प्राक्कलन करीब 61 लाख है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार,जीप सदस्य विनोद उरांव, मंडल अध्यक्ष पिंटू रजक,जावेद अख्तर,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद मुखिया प्रवेश उरांव ठिकेदार सुनील बाखला,कनीय अभियंता उमेश मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।इधर जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने बताया कि इसके अलावा सदर प्रखंड के आरा गुंडी पंचायत में भी विधायक द्वारा चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ