LATEHAR : उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने धान अधिप्राप्ति व खाद्य सुरक्षा की समीक्षा बैठक की।

LATEHAR : उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने धान अधिप्राप्ति व खाद्य सुरक्षा की समीक्षा बैठक की। 

लातेहार, झारखंड ।

जिले में धान अधिप्राप्ति एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीद की प्रगति, क्रय केंद्रों की कार्यप्रणाली, किसानों से खरीद की स्थिति तथा भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई।


उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्रय केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ रखने, पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर विशेष जोर दिया।

साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश भी दिए। खाद्य सुरक्षा के तहत जन वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्होंने राशन वितरण में नियमितता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ