LATEHAR : चंदवा में देर रात वाहन जांच अभियान, 68 वाहनों पर चालान।
लातेहार, झारखंड ।
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, लातेहार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल द्वारा 16 अप्रैल की रात 10 बजे इंदिरा चौक, चंदवा में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत कुल 102 वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 68 वाहनों पर ऑनलाइन चालान किया गया। अभियान के दौरान कुल 1,95,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा एक वाहन को जब्त किया गया।अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ