CHANDANKIYARI : बाबा साहब डाॅ.भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जन्म जयंती शहीद चौक चन्दनकियारी में मनाया गया ।

 CHANDANKIYARI : बाबा साहब डाॅ.भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जन्म जयंती शहीद चौक चन्दनकियारी में मनाया गया । 


चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  ।

महान समाज सुधारक भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ.भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जन्म जयंती के अवसर पर संविधान प्रेमियों ने  मंगलवार को चास प्रखण्ड के मामरकुदर मोड़ से मोटरसाइकिल रैली कर शहीद चौक चन्दनकियारी में किसान नेता जगन्नाथ ने बाबा साहब की मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि उपरांत शहीद टिकैत उमराव सिंह की मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी


वहीं श्री रजवार ने कहा कि आज हम सब एक महान व्यक्तित्व को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिनका नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। वो हैं भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर 14 अप्रैल का यह दिन, केवल एक व्यक्ति की जन्म तिथि नहीं, बल्कि एक विचार, एक क्रांति का प्रतीक है।

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर व उनके द्वारा लिखी गई संविधान को सुरक्षित रखने की संकल्प लेने की जरूरत है। मौके पर जेएलकेएम अजा मोर्चा के केन्द्रीय संगठन मंत्री सिमन्त रजक, राजु महतो, नान्हु बाउरी, परमेश्वर महतो, शान्ति राम रजवार, अजय बाउरी, रुपलाल चक्रवाला, श्रीकान्त महतो,शंकर रजवार, संजय बाउरी, लक्ष्मण बाउरी, युधिष्ठिर महतो, संजय रजवार आदि शामिल रहे।







Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ