LATEHAR : बाबा साहब की 135 वीं जयंती पर बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ।

LATEHAR : बाबा साहब की 135 वीं जयंती पर बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  । 

लातेहार, झारखंड  ।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विवेकानंद पार्क में बहुजन समाज पार्टी, लातेहार (झारखंड) द्वारा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।


कार्यक्रम में बसपा झारखंड के प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से अपील की कि अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया, ताकि समाज में जागरूकता और समानता का विस्तार हो सके।इस दौरान बच्चों के बीच पेन और कॉपी का भी वितरण किया गया।मौके पर कई लोग शामिल थे।

इस अवसर पर महासचिव सीतल राम, कमलेश कुमार, अनुप्रिया कुमारी, सोनिया देवी, लोहरा समाज अध्यक्ष मोहन लोहारा, नेहा परवीन, नसरीन, प्रवीण, रमेश कुमार, सरिता देवी, सदन राम, सावित्री देवी, दीपिका कुमारी और सुगंधी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ