LATEHAR : राजद जिला कार्यालय करकट मे मनाई गई बाबा साहब की जयंती।
लातेहार, झारखंड ।
राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय, करकट में मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। प्रदेश सचिव सह जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर के विचार और सामाजिक योगदान आज के दौर में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रणजीत यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज नारायण गिरी, जिला सचिव अजीत श्रीवास्तव, संतोष यादव, बलराम यादव, अशोक कुमार तथा कुंदन कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ