LATEHAR : इनाया जावेद बनीं साइंटिस्ट, लातेहार का नाम किया रोशन।

 LATEHAR : इनाया जावेद बनीं साइंटिस्ट, लातेहार का नाम किया रोशन। 

लातेहार, झारखंड  ।

बालूमाथ निवासी वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी जावेद अख्तर की बड़ी बेटी इनाया जावेद (नुजा) ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर साइंटिस्ट बनकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनका चयन देश की एक प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी में दवा अनुसंधान के क्षेत्र में हुआ है।


ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी इनाया ने झारखंड के प्रसिद्ध संस्थान बीआईटी मेसरा से एम.फार्म की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद हैदराबाद स्थित अग्रणी रिसर्च कंपनी में साइंटिस्ट पद पर चयनित होकर वे विभिन्न बीमारियों के लिए नई दवाओं के विकास में योगदान देंगी। इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे बालूमाथ और लातेहार जिले में खुशी का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने इसे बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इनाया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत और परिवार के सहयोग से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ