LATEHAR : गौ सम्मान दिवस पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

 LATEHAR : गौ सम्मान दिवस पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। 

लातेहार, झारखंड  ।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल से 27 जुलाई तक मनाए जा रहे गौ सम्मान दिवस के क्रम में सोमवार को एकल अभियान एवं अन्य हिन्दू संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अंचलाधिकारी लातेहार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इस दौरान वक्ताओं ने गौ संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की। ज्ञापन सौंपने वालों में एकल अभियान के रमेश प्रसाद गुप्ता, संजय तिवारी, गया प्रसाद गुप्ता, मनमोहन राम समेत कई कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ