LATEHAR : अदब के साथ मना 8वां उर्स-ए-ताजुश्शरिया, दी गईं नसीहतें।

LATEHAR : अदब के साथ मना 8वां उर्स-ए-ताजुश्शरिया, दी गईं नसीहतें। 


लातेहार, झारखंड  ।

करकट के अंसार नगर स्थित दारुल उलूम कादरिया जमाले रजा में 8वां उर्स-ए-ताजुश्शरिया बड़े अदब, एहतराम और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर इलाके भर से उलेमा-ए-कराम, हाफिज़, कारी, तलबा और अकीदतमंदों की बड़ी तादाद मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन पाक और नात-ए-पाक से हुई।

उलेमा-ए-कराम ने अपने बयान में ताजुश्शरिया की इल्मी, दीनी और इस्लाही खिदमात पर रोशनी डालते हुए कहा कि उनकी ज़िंदगी उम्मत के लिए मशाल-ए-राह है। उन्होंने उनकी तालीमात को अपनाकर समाज में अमन, भाईचारे और बेहतर अखलाक को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मदरसे के नाजिम-ए-आला कारी इरफान रजा ज़ियाई ने मेहमानों का इस्तकबाल किया, जबकि प्रिंसिपल मुफ्ती मुदस्सिर आलम अमजदी ने तलबा को उनके नक्श-ए-कदम पर चलने की नसीहत दी। हाफिज अफजल हुसैन रजवी और कारी ज़ुबैर आलम कलीमी ने भी खिराज-ए-अकीदत पेश किया। महफिल का समापन सलात-ओ-सलाम, जिक्र-ओ-अज़कार और खास दुआ के साथ हुआ, जिसमें देश में अमन और तरक्की की दुआएं मांगी गईं। अंत में तबर्रुक तकसीम किया गया।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ