LATEHAR : वाटिका खंड में ‘एक्वा वीक’ का शुभारंभ, बच्चों ने जल गतिविधियों से सीखा विज्ञान ।
लातेहार, झारखंड ।धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के वाटिका खंड में बच्चों के लिए ‘एक्वा वीक’ का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस विशेष सप्ताह का उद्देश्य बच्चों को जल के माध्यम से आनंददायक और ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्विमिंग कराई गई तथा जल में रहने वाले जीव-जंतुओं और पौधों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें डूबने और तैरने वाली वस्तुओं का प्रयोगात्मक प्रदर्शन भी कराया गया। वाटिका की शिक्षिकाओं ने बच्चों को सरल तरीके से जल के गुण समझाए।
इस गतिविधि के जरिए बच्चों ने खेल-खेल में नई बातें सीखीं और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी। कार्यक्रम में अरुण एवं उदय कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिल्पा कुमारी, रूबी कुमारी एवं वाटिका प्रमुख गीता कुमारी उपस्थित रहीं।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ