LATEHAR : विश्व मलेरिया दिवस पर लातेहार में जागरूकता रैली, रोकथाम का लिया संकल्प।

LATEHAR :  विश्व मलेरिया दिवस पर लातेहार में जागरूकता रैली, रोकथाम का लिया संकल्प। 


लातेहार,झारखंड । 

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मरसा तोपनो के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जो मेन रोड होते हुए थाना चौक तक पहुंची। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया रोकथाम की शपथ दिलाई गई तथा इस वर्ष की थीम “मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध—अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने साफ-सफाई, जल जमाव रोकने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।

उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच और उपचार से ही मलेरिया उन्मूलन संभव है। कार्यक्रम में कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ