LATEHAR : नवनियुक्त उपायुक्त से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष, विकास मुद्दों पर चर्चा ।
लातेहार, झारखंड ।
लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने जिले के नवनियुक्त उपायुक्त संदीप कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शहर के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, आधारभूत संरचना को मजबूत करने तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने शहर में बढ़ते जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए NHAI बाईपास के शीघ्र निर्माण की मांग भी रखी। इस मौके पर उपाध्यक्ष संतोष रंजन एवं सांसद प्रतिनिधि पंकज यादव भी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ