LATTHAR : उपायुक्त संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात।

 LATTHAR : उपायुक्त संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात। 


लातेहार, झारखंड  ।

लातेहार जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान समग्र विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने आधारभूत संरचना, चल रही योजनाओं एवं आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ