LATEHAR : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
लातेहार, झारखंड।
जिले भर में बुधवार को चार दिवसीय चैती महा छठ महापर्व उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हो गया। अहले सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधानों में शहर के औरंगा नदी छठ घाट सहित विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगे थे। घाटों पर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार के बीच व्रतियों ने विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियों ने प्रसाद का वितरण किया गया।
इधर, प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी की जा रही थी। वहीं विभिन्न पूजा समितियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से व्रतियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ