LATEHAR : कंट्रोल रूम निर्माण स्थल से 10 बालिका श्रमिक मुक्त, ठेकेदार पर कार्रवाई शुरू ।
लातेहार, झारखंड।लातेहार में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, भारत सरकार एवं विभागीय आदेश के आलोक में उपायुक्त के निर्देश पर कंट्रोल रूम निर्माण स्थल पर विशेष अभियान चलाया गया। बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत की गई इस कार्रवाई में 10 बालिका श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य एसए कंस्ट्रक्शन, रांची तथा पेटी ठेकेदार सनाउल अंसारी, तरवाडीह द्वारा कराया जा रहा था, जहां बालिकाओं से श्रम कराया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
निरीक्षण के दौरान श्रम अधीक्षक दिनेश भगत, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुमित कुमार सहित श्रम विभाग के कर्मी मौजूद थे। इसके अलावा श्रम कार्यालय के रंजीत कुमार, विजय सिंह, शिवम, बाल कल्याण समिति के आशा तिग्गा, कुंदन गोप, वेदिक सोसायटी के प्रेम प्रकाश तथा चाइल्ड लाइन के जया कुमारी और अनुज तिग्गा भी अभियान में शामिल रहे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ