CHANDANKIYARI : बाट बिनोंर वैष्णव टोला में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ प्रारंभ।
चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड।चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बाट बिनोंर वैष्णव टोला में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन मंगलवार रात्रि 8 बजे गंध अधिवास, वैष्णव आमंत्रण के साथ बुधवार दिन 10 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुरू हो गया, रात्रि 7 बजे से राधा कृष्ण रंगदल चांदनकियारी द्वारा रंग कीर्तन झांकी प्रस्तुति किया जाएगा एवं रात्रि 9 बजे से दुमका निवासी कीर्तनिया श्री राम कृष्ण दास वैष्णव द्वारा गौर लीला कृष्ण लीला परीवेशन एवं 26 मार्च रात्रि 9 बजे रास लीला पारिवेशन एवं दिन में राखाल भोग, नगरभ्रमण, कुंजमिलन, महाप्रसाद वितरण के साथ समापन किया जाएगा। परमेश्वर दास वैष्णव ने कहा हरि नाम संकीर्तन हमें अहिंसा परमो धर्म का संदेश देते हैं,
प्रकृति की पूजा करने एवं प्रकृति के सभी जीवों को सेवा करने का संदेश देते, इस धार्मिक आयोजन में गांव के सभी वर्ग के लोग आपसी वाद विवाद भूलकर कीर्तन में भाग लेते हैं हरि मंदिर में परिक्रमा करते हैं, कीर्तन के अंतिम दिन सभी एक दूसरे को अविर गुलाल लगाते हैं, माताएं सिंदूर खेला करते हैं एवं ग्रामीण श्रद्धालुगण, टोला के सभी मंदिरों में हरि नाम संकीर्तन में झूमते हुए भ्रमण करते हैं।इस अनुष्ठान को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने में कमिटी के परमेश्वर दास वैष्णव, ध्रुवलाल दास, नव रंजन दास, अंबुज दास, सुभाष चन्द्र दास, श्री निवास दास, विनोद दास, अमर दास, उज्वल दास, माणिक दास, अंकुर दास, विकास दास, माणिक, परेश दास,विश्वजीत दास, दुलाल दास, तपन सरकार, संजय सरकार, रोबिन दास उत्तम सरकार, तपन दुबे, राजीव दास वैष्णव, समीर दास,खेभल दास, रेंघु दास, सपन दास, आदि सहित ग्रामीण शामिल हैं।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ