LATEHAR : अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्, छठ घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़।
लातेहार, झारखंड ।आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ को लेकर मंगलवार को पूरे जिले में भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए व्रती महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ विभिन्न छठ घाटों पर उमड़ पड़ी। चटनाही स्थित औरंगा नदी छठ घाट, पम्पु कल, करमाचुआं सहित अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। व्रती पारंपरिक छठ गीत गाते हुए पूरे विधि-विधान से अस्त होते सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी में जुटे रहे। पूरे वातावरण में भक्ति, अनुशासन और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महापर्व के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजामों के बीच श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजा-अर्चना में लीन रहे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ