LATEHAR : ओपन डे में अभिभावकों ने देखी बच्चों की प्रगति, सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजन।
लातेहार, झारखंड।
धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के वाटिका खंड में ओपन डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा अरुण से द्वितीय तक के अभिभावकों की बड़ी संख्या विद्यालय पहुंची और अपने बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किया।
अभिभावकों ने वर्ष भर की शैक्षणिक उपलब्धियों को उपाख्यानात्मक फाइल के माध्यम से देखा और बच्चों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने इस पहल को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद उपयोगी बताया।
प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि ओपन डे के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा और प्रगति को नजदीक से समझ पाते हैं। यह आयोजन बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में आंतरिक परीक्षा प्रमुख राकेश कुमार, सह प्रमुख दीपक कुमार शर्मा, वाटिका खंड प्रमुख गीता कुमारी सहित सभी आचार्य एवं दीदी उपस्थित रहीं।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ