LATEHAR : संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल आचार्यों को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित।

LATEHAR : संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल आचार्यों को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित। 

लातेहार, झारखंड  । 

सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ लातेहार में सोमवार को सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल आचार्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस परीक्षा में प्रवेशिका, मध्यमा, उत्तमा एवं प्रज्ञा स्तर पर सफलता प्राप्त करने वाले आचार्यों को सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सफल आचार्यों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारे जीवन की प्राणवायु है और हम सभी अपनी परंपरा एवं संस्कृति के वाहक हैं। इसे आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में ओंकार नाथ सहाय, राधेश्याम मिश्र, सलमान होजाईसा, विवेक कुमार दास, दीपक कुमार दास, ममता त्रिपाठी, मधु कुमारी, रविंद्र पांडेय, दीपक कुमार शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, विकास कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार अनिल, रितेश रंजन गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, रूबी कुमारी, नीलम अम्बषटा, रविंद्र साहू, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी, गीता कुमारी, फूलचंद कुमार सिंह, रविकांत पाठक, उपासना कुमारी, गोपाल प्रसाद, शशिकांत पांडे, पूनम गुप्ता एवं कपिल देव प्रमाणिक शामिल रहे।


कार्यक्रम में संस्कृति ज्ञान परीक्षा संकुल प्रमुख दीपक कुमार शर्मा एवं विद्यालय प्रमुख रविंद्र पांडेय सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ