LATEHAR : चैती छठ पूजा: खरना संपन्न, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

  LATEHAR : चैती छठ पूजा: खरना संपन्न, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू 

लातेहार, झारखंड  ‌। 

चार दिवसीय चैती छठ पर्व के दूसरे दिन सोमवार खरना अनुष्ठान संपन्न हुआ। खरना के साथ ही व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत कर दी है। खरना के दिन व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को शुद्धता के साथ गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्पित करते हैं।


इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रती निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं, जो अगले दिन मंगलवार शाम के अर्घ्य और फिर बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगी। इधर, सूर्यनारायण मंदिर समिति चाणक्य नगरी के द्वारा औरंगा नदी घाटों पर छठ पर्व को लेकर विशेष तैयारी की गई है।

व्रती पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना में जुटे हैं, वहीं परिवार और आसपास के लोग भी सहयोग में लगे हुए हैं। प्रशासन द्वारा भी घाटों पर सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ