CHANDANKIYARI : बाटबिनोर में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 95वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।

CHANDANKIYARI : बाटबिनोर में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 95वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित। 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, चन्दनकियारी ने सोमवार को चन्दनकियारी के बाटबिनोर में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भगत सिंह के साथ-साथ सुखदेव एवं राजगुरु के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रखण्ड अध्यक्ष ज्योतिलाल महतो ने की, जबकि संचालन सचिव राजु रजवार ने किया।वहीं वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दी थी। इन क्रांतिकारियों के बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और युवाओं के मन में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शहीदों के विचारों को आत्मसात कर उनके सपनों का भारत बनाने की आवश्यकता है। मौके पर डॉक्टर खोकन गोराई, कमल प्रसाद महतो, भरत राय, भजन सरकार, खगेन हॉसदा, काली पद हॉसदा, संजय कालिंदी, गौतम महतो  आदि सहित ग्रामीण शामिल रहे






Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ