CHANDANKIYARI : शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 95 वीं शहादत दिवस मुर्गातल में मनाया गया ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।
संयुक्त किसान मोर्चा, चन्दनकियारी ईकाई व भगत सिंह मेमोरियल कमिटी, मुर्गातल बंगाल बोर्डर कि संयुक्त तत्वावधान में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 95 वीं शहादत दिवस पर सोमवार को चन्दनकियारी के मुर्गातल बंगाल बोर्डर में स्थापित शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की मुर्ति के साथ साथ शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुकदेव, राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पण किया। अध्यक्षता कमिटी के अध्यक्ष हाबुलाल महतो व संचालन संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी ईकाई के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। वहीं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव नेता कुमुद महतो ने कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था। इन तीनों क्रांतिकारियों ने केवल अपने बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी, बल्कि अपने विचारों से युवाओं के दिलों में देशभक्ति की अलख जगाई। शहीदों के विचारों को आत्मसात कर शहीदों की सपनों का भारत निर्माण करने की जरूरत है। वहीं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन चन्दनकियारी के छात्र छात्राओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पण कर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की संकल्प लिया। मौके पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव हरिपद महतो, रामलाल महतो, झरीलाल महतो,नुनीवाला उरांव, भवतारण कुम्हार, विन्देश्वर महतो, रामु महतो, हारु महतो, रमेश महतो, किरिटी रजवार, समीर महतो, संगीता महतो, रितेश महतो, प्रिया महतो, राहुल महतो, रोहित महतो, तोऐब अंसारी, मुकेश महतो महतो, चायना कुमारी, रुपाली कुमारी, बंदना कुमारी,वर्षा कुमारी, मनिका कुमारी,तुफान कुमारी, हरे कृष्ण मोदी, अजय महतो, जुड़न महतो आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ