PATNA : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के 48वां शोभायात्रा के तैयारी हेतु राजेश कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

 PATNA : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के 48वां शोभायात्रा के तैयारी हेतु राजेश कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न। 


पटना, बिहार। 

आज  22 मार्च रविवार को राम नबमी के शुभ अबसर पर निकालने वाली जो चैत्र शुक्ल 9, विक्रम संवत 2083 तदनुसार 27 मार्च शुक्रवार 2026 को है उस मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा  के तैयारी हेतु आज चौथी महत्वपूर्ण आम सभा मच्छरहट्टा स्थित कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामचन्द्र चन्द्रबंशी जी के आबास पर श्री राजेश कुमार चन्द्रबंशी के अध्यक्षता में किया गया,संचालन समिति के महामंत्री श्री मुरारी राय ने किया।

 सबसे पहले प्रभु श्री राम जी के पूजा अर्चना , आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ विधिवत शुरूआत किया गया उसके बाद  अध्यक्ष श्री राजेश कुमार चंद्रवंशी शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए पटना सिटी के शोभायात्रा में सम्मिलित सभी समिति के पदाधिकारीयों एवं कार्य समिति के सदस्यों , शिव चर्चा महिला मंडली, बैंड बाजे वाले, झांकी में सम्मिलित कलाकार, के साथ एक बृहद महत्त्वपूर्ण बैठक किए। 

बैठक में जिस मुहल्ले में जन प्रतिनिधि, आम जनता , मंदिर में  पुजारी, सेवा दार छूट गया था उन्हे पुनः संपर्क स्थापित कर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए दोबारा आमंत्रित किया गया।

जनसंपर्क अभियान  तेजी से चलाया जा रहा है और आम जनता, राम भक्तों ज्यादा से ज्यादा शामिल हो इसके लिए श्री राम  प्रचार रथ के माध्यम से पटना सिटी के सभी गली मोहल्ले के आह्वान किया जा रहा है।

 बैठक में उपस्थित सभी सदस्य, राजू आर्य की झांकी, डिंपल सिन्हा  झांकी,काली झांकी , अशोक झांकी के कलाकार उच्च तम प्रदर्शन के साथ अपना प्रस्तुति देंगे,, भजन कीर्तन मंडली उच्च गुणवत्ता वाले कीर्तन के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे, बिहार के प्रसिद्ध ओल्ड पंजाब बैंड, जय भारत बैंड, जमाल बैंड, गुड्डू बैंड, हिंदुस्तान बैंड, जय शंकर परेड एवं काजल भांगड़ा बाहर से आए हुए बैंड बाजे वाले भी उच्च स्तर के श्री राम जी की स्तुति करते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे एवं अपना श्रेष्ठ प्रदशर्न के साथ राम भक्तों को उत्साहित करेंगे।


 साथ ही झांकी एवं ध्वजा समिति के मुख्य बैनर एवं पदाधिकारियों के पीछे कतारबद्ध होकर निकलेंगे उस विषय पर सहमति जताई , डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगी एवं   

प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दिया गया सभी दिशा निर्देश पालन करने पर जोर दिया गया एवं बैठक में उपस्थित सभी ने सहमति जताई।

इसके साथ श्री राम जन्मोत्सव समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को शोभायात्रा मार्ग पर विशेष जिम्मेदारी दिया गया ताकि शोभायात्रा सुचारू रूप से समापन किया जा सके एवं शोभायात्रा मार्ग पर शहर के प्रमुख स्थान पर समिति की संरक्षक का स्वागत किया जाएगा उस बिंदु  पर चर्चा किया गया।।

आज की इस महत्तवपूर्ण बैठक - 

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश चन्द्रबंशी, महामंत्री:-मुरारी राय, उपाध्यक्ष:-नरेन्द्र कुमार,प्रोफेसर अरुण,

मंत्री:- विनय कुमार बिट्टू,श्रबन चन्द्रबंशी,शंकर मेहता, कीर्ति यादव,संतोष कुमार चौरासिया, मीडिया प्रभारी: बाबु भाई , सोशल मीडिया प्रभारी:- मुन्ना सरकार कार्यालय मंत्री:-गौरव कुमार, 

संरक्षक: विपुल मेहता,

कार्य समिति सदस्य:-संजय मालाकार, अरविन्द कुमार , रितेश कुमार चौरसिया,संजय अम्बस्ट, राहुल कुमार, पुरुषोत्तम यादव अर्श राज, पंकज शुक्ला, सत्येंद्र कुमार, रमेश कुमार यादव, परशुराम जी, दिनेश कुमार, प्रिंस केशरी, सूरज पासवान, शंकर कुमार केसरा, आशीष कुमार, नीतीश कुमार, नीरज कुमार, मुन्ना कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, जगरनाथ शर्मा, संजय कुमार सिन्हा, शिव कुमार महतो एवं बहुत सारे सक्रिय सद्यस्य  शामिल हुए।





By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ