LATEHAR : धर्मेन्द्र प्रसाद की अगुवाई में सरहूल पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण , सामाजिक एकता का दिया संदेश।

 LATEHAR : धर्मेन्द्र प्रसाद की अगुवाई में सरहूल पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण , सामाजिक एकता का दिया संदेश। 

लातेहार, झारखंड ।

प्राकृतिक महापर्व सरहूल के अवसर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लातेहार के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गर्ल्स स्कूल के समीप स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही और सभी ने हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया।


कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मीडिया बंधु बद्री प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, राम कुमार,संजय प्रजापति, राजेश गुप्ता,रूपेश अग्रवाल, संतोष कुमार, विक्रम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।


वहीं ओबीसी जिला इकाई के राजधानी यादव प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,नरेश प्रसाद, गोपाल प्रसाद, श्याम बिहारी प्रसाद, मुरली प्रसाद, श्रवण कुमार अशोक प्रसाद मनोज प्रसाद चंदन कुमार आनंद कुमार रामेश्वर प्रसाद संदीप कुमार संजय प्रसाद संजय कुमार सौरभ साहू बलेश्वर प्रसाद आशीष कुमार मनोज सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर ओबीसी वर्ग के बारे में जानकारी देते हुए धर्मेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सरहूल प्रकृति और समाज के बीच सामंजस्य का प्रतीक है। यह पर्व आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश देता है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।





Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ