CHANDANKIYARI : चुआड़ विद्रोह के महानायक पुरखा शहीद रघुनाथ महतो के 288 वीं जन्म जयंती सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समिप मनाई गई ।

CHANDANKIYARI : चुआड़ विद्रोह के महानायक पुरखा शहीद रघुनाथ महतो के 288 वीं जन्म जयंती सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समिप मनाई गई । 


चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड । 

रघुनाथ महतो स्मारक समिति कि और से चन्दनकियारी प्रखण्ड के सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समिप शनिवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक पुरखा शहीद रघुनाथ महतो के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर उसके 288 वीं जन्म जयंती मनाई गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो व संचालन समिति के फटीक कुमार हिंदआर ने किया। वहीं उत्तम कुमार महतो ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी राज के दमनकारी नीति के खिलाफ देश में पहली बार आवाज उठाने व देश के प्रथम शहीद रघुनाथ महतो के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।


वहीं किसान नेता सह समिति के संरक्षक जगन्नाथ रजवार ने कहा कि ईस्ट इंडिया कम्पनी के खिलाफ आंदोलन व विद्रोह के दौरान रघुनाथ महतो ने झरिया के राजा को पराजित करने के उपरांत 25 जुलाई 1774 को चन्दनकियारी के दामोदर नदी किनारे पांच हजार से ज्यादा की की संख्याओं में एक बड़ी जन सभा कर आपन गाॅव आपन राज,भागाआ परदेशियाक राज से लोगों को प्रेरित किए जो आज भी प्रासंगिक है। तथा उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है. मौके पर जेएलकेएम नेता सिमन्त रजक, पंचायत समिति सदस्य भरत चन्द्र माहथा, पुर्व मुखिया अजय महतो, गिरिधारी महतो, गोविन्द महतो, जन्मेंजय महतो, धनेश्वर महतो, संदीप माहथा, रामकिशन महतो, मिलु महतो, सपन महतो, युधिष्ठिर महतो विकास महतो आदि शामिल हुए।






Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ