LATEHAR : नगर पंचायत चुनाव: लोजपा (रामविलास) ने भाजपा समर्थित महेश सिंह को दिया समर्थन, जीत पर जताया आभार ।
लातेहार, झारखंड ।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर दिए गए मार्गदर्शन के तहत लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान और लोजपा टीम ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार महेश सिंह को समर्थन दिया। पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने एकजुट होकर लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह को समर्थन देकर विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि आम जनता की जीत है। नगरवासियों ने पहले ही बदलाव का मन बना लिया था और नए अध्यक्ष के पक्ष में मतदान किया। लोजपा (रामविलास) ने लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र की समस्त जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी घटक दलों के वरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया गया। पार्टी की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। आशा व्यक्त की गई कि वे जनता के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नगर के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand )
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ