LATEHER : समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने कहा — शिशु के स्वस्थ भविष्य की नींव है स्तनपान।
लातेहार, झारखंड ।
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रखंड कार्यालय लातेहार में गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोनी देवी, फूलों देवी एवं चाँदनी देवी की गोदभराई, जबकि अमृता कुमारी और आदित्य प्रजापति का अन्नप्राशन कराया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने कहा कि शिशु के स्वस्थ विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा मातृ स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्तनपान अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जन्म के बाद पहले छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि वे गृह भ्रमण के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान, संतुलित पोषण और कुपोषण की रोकथाम के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षक, सेविकाएं एवं लाभुक उपस्थित रहे।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ