LATEHER :"नन्हे कदम" एवं "स्टूडेंट स्पॉटलाइट" ई-पत्रिकाओं का हुआ लोकार्पण ।

LATEHER :"नन्हे कदम" एवं "स्टूडेंट स्पॉटलाइट" ई-पत्रिकाओं का हुआ लोकार्पण  । 


लातेहार, झारखंड  । 

 धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में विद्यालय की रचनात्मक, शैक्षणिक एवं संस्कारपरक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मासिक ई-पत्रिका "नन्हे कदम" तथा त्रैमासिक ई-पत्रिका "स्टूडेंट स्पॉटलाइट" का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, प्रचार-प्रसार विभाग प्रमुख कपिल देव प्रमाणिक, शिल्पा कुमारी, उपासना कुमारी, शिवानी कुमारी, सृष्टि सिंह, वाटिका विभाग प्रमुख गीता कुमारी तथा संपादक टोली के भैया-बहनों की उपस्थिति रही।


प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि ई-पत्रिकाएँ विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं संस्कारपरक गतिविधियों का जीवंत दस्तावेज हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों की सृजनशीलता और विद्यालय की उपलब्धियों को व्यापक मंच मिलता है। उन्होंने सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी नवाचार और गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन जारी रखने का आह्वान किया। वहीं, "नन्हे कदम" में शिशु वाटिका एवं प्राथमिक वर्ग की गतिविधियों तथा "स्टूडेंट स्पॉटलाइट" में विद्यालय की उपलब्धियों, प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विद्यार्थियों की रचनाओं को प्रमुखता से लिया गया है।







Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ