CHANDANKIYARI : होली को लेकर रविवार को वनगडिया ओपी में शांति समिति का बैठक हुई सम्पन्न ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।रविवार शाम बनगड़ियां ओपी थाना परिसर में थाना प्रभारी शुभम कुमार के अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति का बैठक रखा गया, जिसमें क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, गन्य मान्य लोग, शांति समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से अमन सौहार्द भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने का संकल्प लिया, 4 मार्च को होली मनाया जाना है। प्रभारी ने बताया गांव में डीजे बजाकर रैली निकाल कर होली नहीं मनाया है, एक ही जगह स्टैंड होकर बजाए, शराब पीकर वाहन न चलाए, भाई चारा बनाए रखें, कानून तोड़ने वालों पर एक्शन लिया जाएगा, इस मौके पर मुखिया रोबिन दास वैष्णव, परमेश्वर दास वैष्णव, अरुण महतो, दाऊद अंसारी, तपन दुबे, उत्तम सरकार, रामपद रवि दास, विनोद कुमार महतो, जन्मेजय महतो, राधेश्याम सिंह,सुरेश सिंह, विजय सिंह, बिकास सिंह, अंकुश सिंह, मधुमय सरकार, गणेश रजक, धनु गोराई आदि सहित ओपी थाना पुलिस टीम मौजूद थे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ