LATEHAR :*होली पर्व को लेकर लातेहार के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च,शांति व्यवस्था का लिया गया जायजा*

LATEHAR :*होली पर्व को लेकर लातेहार के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च,शांति व्यवस्था का लिया गया जायजा*

*लातेहार, झारखंड*

होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवागढ़, तरवाड़ीह, स्टेशन बाजार एवं डीही मुरूप क्षेत्र में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक के नेतृत्व में मंगलवार की शाम करीब चार बजे निकाले गए इस फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, एससडीपीओ अरविंद कुमार,इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंहा सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।


अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।और आमजन से होली का पर्व आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, और किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।होली को लेकर जिले भर में पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में है।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ