LATEHAR : अरुण प्रसाद के नेतृत्व में लातेहार में संवेदक होली मिलन समारोह, सौहार्द का दिया संदेश।

 LATEHAR : अरुण प्रसाद के नेतृत्व में लातेहार में संवेदक होली मिलन समारोह, सौहार्द का दिया संदेश। 

लातेहार, झारखंड  । 

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के समीप स्थित एक निजी होटल में UltraTech Cement के संचालक एवं जय मां भवानी ट्रेडर्स के मालिक अरुण प्रसाद द्वारा संवेदक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूटीसीएल के मैनेजर सुधांशु शेखर, प्रदीप कुमार (सेल्स मैनेजर) एवं टेक्निकल इंजीनियर धनंजय यादव उपस्थित रहे।


उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे को अबीर लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर रविकांत उप प्रमुख राजकुमार , मनोज कुमार यादव, रविकांत पासवान, रंजन कुमार, उदय भानु प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा,उतम कुमार,रणजीत प्रसाद, शशि पांडे, ब्रजेश सिंह, विशाल कुमार, संदीप लोहरा, हरमोहन सिंह, पप्पू नायक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पारंपरिक रंगों के साथ होली का आनंद लिया और भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवेदक समुदाय के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।







Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ