LATEHAR : तरवाडीह में शिव मंदिर स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक रामचन्द्र सिंह रहे मुख्य अतिथि।

LATEHAR :  तरवाडीह में शिव मंदिर स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक रामचन्द्र सिंह रहे मुख्य अतिथि। 

लातेहार,झारखंड । 

जिले के तरवाडीह स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनिका के लोकप्रिय विधायक रामचन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं।


इस अवसर पर विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि धर्म हमें एक सूत्र में बांधकर साथ चलना सिखाता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कलश यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन गांव और समाज में एकता एवं विश्वास को मजबूत करते हैं।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया जुलेश्वर लोहरा, कार्यालय प्रभारी फूलचंद यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, प्रदीप यादव, मनोज पासवान, पुरोहित ललित पांडे, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, हसमद अंसारी, माशूक अंसारी, चंदेश्वर यादव, बिनेश्वर, शिवशंकर यादव, रमेश सिंह, दीपक सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।







Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ