LATEHAR : डीवीसी तुबेद कोयला खान द्वारा डीही में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित।

 LATEHAR : डीवीसी तुबेद कोयला खान द्वारा डीही में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित। 


लातेहार, झारखंड  ।

डीवीसी तुबेद कोयला खान के सीएसआर एवं मेडिकल टीम द्वारा डीही पंचायत के डीही ग्राम स्थित पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर डीवीसी की मेडिकल टीम, सिटी हॉस्पिटल लातेहार तथा डीही ग्राम पंचायत के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

डीवीसी के वरिष्ठ महाप्रबंधक (खनन) सह परियोजना प्रधान अरविंद कुमार ठाकुर ने इस आयोजन पर टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं।


वहीं डीवीसी की उप महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ. अलका लकड़ा ने बताया कि डीवीसी द्वारा लगातार चौथे वर्ष भी यह निःशुल्क नेत्र जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 12 मार्च से 16 मार्च तक परियोजना प्रभावित विभिन्न गांवों में यह शिविर लगाया जा रहा है।

शिविर के प्रथम दिन कुल 77 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिसमें 22 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। सभी मरीजों को जांच के बाद चश्मा और दवा का वितरण किया गया। डीवीसी की ओर से नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बी. सुदर्शन ने मरीजों की जांच की और बताया कि जिन लोगों में मोतियाबिंद पाया गया है, उनका निःशुल्क ऑपरेशन सिटी हॉस्पिटल लातेहार में किया जाएगा।

कार्यक्रम में डीवीसी के प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि प्रकाश तिवारी, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) संजीव कुमार, फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार, सिस्टर सुधा कुमारी तथा सिटी हॉस्पिटल लातेहार की टीम मौजूद थी। वहीं आयोजन को सफल बनाने में डीही पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी, मुखिया प्रतिनिधि संदीप उरांव तथा पंचायत समिति सदस्य मो. उमर आलम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ