LATEHAR : आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में 110 आवेदनों की समीक्षा, 107 को स्वीकृति।

LATEHAR : आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में 110 आवेदनों की समीक्षा, 107 को स्वीकृति। 

लातेहार, झारखंड  ।

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा कुल 110 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई। विचार-विमर्श के बाद 110 में से 107 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई, जबकि 03 अभ्यावेदनों को सशर्त अनुशंसा दी गई। बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मानव एवं मवेशियों की मौत, डोभा, नदी व जलाशयों में डूबने से हुई मौत तथा सर्पदंश से संबंधित आवेदनों पर चर्चा की गई। अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा की गई जांच व सत्यापन के आधार पर प्राप्त प्रस्तावों को भुगतान के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ. राज मोहन खलखो, कार्यपालक दंडाधिकारी सह विधि शाखा प्रभारी अनिल मिंज, नगर पंचायत लातेहार के प्रशासक राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ