LATEHAR : मनिका में भारी वाहनों की जांच, छह वाहनों पर 42,500 रुपये का चालान ।
लातेहार, झारखंड ।
मनिका थाना क्षेत्र में उपायुक्त लातेहार के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में भारी वाहनों के कागजात एवं ओवरलोडिंग की जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सड़क पर चल रहे ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई।
इस दौरान कई वाहनों में कागजात की कमी और ओवरलोडिंग की शिकायत पाई गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत ऑनलाइन चालान किया गया। जांच अभियान के दौरान कुल 26 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 6 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 42,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक कागजात साथ रखने की सख्त हिदायत दी।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ