RANCHI : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Bahu Kalyan Foundation द्वारा लालपुर थाना, रांची में एक प्रभावशाली जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन रांची, झारखंड
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Bahu Kalyan Foundation द्वारा लालपुर थाना, रांची में एक प्रभावशाली जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम में लालपुर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी गीता रजक (ASI), अर्चना महतो (ASI) एवं मंजू मुर्मू (ASI) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को कानून, सुरक्षा तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उज्ज्वल प्रकाश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Bahu Kalyan Foundation की ओर से कार्यक्रम का संचालन अनिता चौरसिया (Project Manager) एवं शिखा सिंह (Coordinator) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Bahu Kalyan Foundation ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
By Madhu Sinha








0 टिप्पणियाँ