LATEHAR : 15 मार्च की रांची रैली को सफल बनाने को लेकर क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक।
लातेहार, झारखंड।जिला मुख्यालय स्थित बानपुर मुहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामजनम प्रसाद सिंह के आवास पर क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरयू प्रसाद सिंह ने की। बैठक में आगामी 15 मार्च को रांची में आयोजित होने वाली क्षत्रिय गौरव एकता मंच की रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी ने मजबूती से सहयोग देने का निर्णय लिया। मौके पर पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि रैली के माध्यम से क्षत्रिय समाज अपनी एकता का प्रदर्शन करेगा।
इस रैली में पूरे प्रदेश से समाज के लोग जुटेंगे और अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे। मंच के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि झारखंड की धरती पर पहली बार खुले मैदान में क्षत्रिय समाज का इतना बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा का मंच होगा। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करता है और समाज को संरक्षण देने की परंपरा रखता है। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और वैशाली की सांसद लवली आनंद शामिल होंगे।
बैठक में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एसके सिंह, सेवानिवृत्त डीडीसी सुरजीत कुमार सिंह, जय कुमार सिंह, लाल कौशल नाथ शाहदेव, अरुण सिंह, नंदू सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, उदय भानु, आनंद सिंह, आलोक सिंह, धीरू सिंह, अश्विनी सिंह, अजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, वारिश सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, लाल आशिष नाथ शाहदेव समेत कई लोग उपस्थित थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ