LATEHAR : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में मातृशक्ति सम्मान समारोह ।
लातेहार, झारखंड ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ लातेहार के डॉ. कृष्ण चंद्र गांधी सभागार में मातृशक्ति को नमन करते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पंचायत अध्यक्ष, नवनियुक्त महिला वार्ड पार्षदों, विद्यालय समिति एवं प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने महिला दिवस पर विषय प्रवेश करते हुए समाज और परिवार के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडे ने प्रस्तावना रखते हुए बच्चों के विकास में माताओं के विशेष योगदान को रेखांकित किया। मातृ भारती अध्यक्षा रितु रानी पांडे ने महिला शब्द के अर्थ को विस्तार से बताते हुए कहा कि महिलाएं घर को मंदिर बनाती हैं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लातेहार नगर पंचायत की नवनियुक्त महिला पार्षदों सहित कई विशिष्ट महिलाओं का सम्मान रहा। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह का भी अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति अतुलनीय है और समाज में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की उपाध्यक्षा प्रीति भारती ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए सभी से महिलाओं के प्रति सम्मान रखने की अपील की। इस अवसर पर कई महिला पार्षदों एवं विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्याएं उपस्थित रहे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ