CHANDANKIYARI : ईद,उल फ़ितर, सरहुल और रामनवमी को लेकर बनगड़िया ओ पी में हुआ शांति समिति का बैठक।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।आज 18 मार्च 2026 यानि बुधवार को ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व के शुभ अवसर को लेकर बनगड़िया ओ पी परिसर में ओपी प्रभारी शुभम कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया। जिसमें समाज के सभी धर्मों के लोगों ने अमन,सौहार्द, भाईचारे, सामाजिक समरसता को क़ायम रखते हुए पर्व मनाने का संकल्प लिए। थाना प्रभारी ने कहा व्यवधान उत्पन्न करने वाले पर एक्शन लिया जाएगा।
क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, मुखिया,सरपंच, वार्ड सदस्य, गणमान्य लोगों एवं शांति समिति सदस्यगण को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील किए। इस मौक़े पर सुकरु उरांव, संजय सिंह, सुधीर सिंह के अलावे ग्रामीण परमेश्वर दास वैष्णव, दाऊद अंसारी, विनोद बिहारी महतो, शैलेंद्र शेखर, अशोक दसोंधी, राधेश्याम सिंह, नरेन शेखर,दिलीप सिंह, बिकास सिंह, संजीव राय, अख्तर अंसारी, जुवेद अंसारी, उत्तम सरकार, सुरेश सिंह आदि सहित पंचायत के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ