BOKARO : *ईएसएल स्टील ने सिंदूरपेटी के नंदघर में बच्चों के साथ बांटी खुशियाँ*
*बोकारो, झारखंड*युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने और समुदाय से जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से, ईएसएल स्टील लिमिटेड के CSR टीम ने सिंदुरपेटी स्थित वेदांता समर्थित नंदघर में एक नेतृत्व दौरे का आयोजन किया। इस पहल का नेतृत्व *श्री रवीश शर्मा, डिप्टी सीईओ एवं होल-टाइम डायरेक्टर, ईएसएल स्टील लिमिटेड* ने किया, जिनकी उपस्थिति ने इस अवसर को विशेष बना दिया।
इस दौरे ने बच्चों, अभिभावकों और समुदाय के प्रतिनिधियों को एक साथ लाकर देखभाल, शिक्षा और सामूहिक प्रगति का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री रवीश शर्मा, डिप्टी सीईओ एवं होल-टाइम डायरेक्टर, ईएसएल स्टील लिमिटेड के साथ श्री कुनाल दरिपा, हेड-सीएसआर, ईएसएल स्टील लिमिटेड, श्री बसुदेव राजवार-मुखिया, बिजुलिया और श्री आनंद कुमार, शिक्षा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर-द अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन सहित सीएसआर टीम और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद नंदघर पहल और उसके शिक्षा व पोषण पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने कविता पाठ कर माहौल को भावनात्मक और खुशनुमा बना दिया, वहीं अभिभावकों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान आपसी सम्मान के प्रतीक के रूप में मुखिया और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच शॉल का आदान-प्रदान किया गया। अतिथियों ने पारंपरिक गोधभराई और अन्नप्राशन समारोह में भी भाग लिया, जो नंदघर के समग्र विकास दृष्टिकोण को दर्शाता है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों को स्कूल बैग और पानी की बोतलों का वितरण रहा। ये छोटे कदम बच्चों के बड़े सपनों की ओर एक पहल हैं। अंत में अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया, जो बेहतर और हरित भविष्य का प्रतीक दर्शाता है।
*इस अवसर पर श्री रवीश शर्मा ने कहा:*
“ईएसएल स्टील में हम केवल उद्योग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समुदाय के विकास के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। नंदघर एक ऐसा स्थान है जहाँ बच्चों का भविष्य संवारा जाता है और माताओं को सहयोग मिलता है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखना हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।”
वेदांता की नंदघर पहल शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और सामुदायिक जुड़ाव को एक साथ जोड़ने का एक प्रभावी मॉडल है। ईएसएल स्टील ऐसे प्रयासों के माध्यम से समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय के साथ जुड़ाव को मजबूत करना और नंदघर सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
By Madhu Sinha







0 टिप्पणियाँ