LATEHAR : धूमधाम से मनाया जाएगा सरहुल महोत्सव, तैयारियां पूरी।

LATEHAR : धूमधाम से मनाया जाएगा सरहुल महोत्सव, तैयारियां पूरी। 

लातेहार, झारखंड  ।

सरना समिति-सह-पड़हा, लातेहार द्वारा शनिवार को प्रकृति का पर्व सरहुल महोत्सव आदिवासी वासाओड़ा स्थित सरना स्थल में हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक पड़हा भवन में पूजा एवं विनती होगी। इसके बाद 10:30 बजे सरना पूजा एवं सिरनी वितरण किया जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे अतिथियों का स्वागत होगा, जबकि दोपहर 12:30 से 1 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अपराह्न 1 से 2 बजे तक सरहुल परब आशीर्वचन कार्यक्रम होगा। इसके बाद 2:30 से 4:30 बजे तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। संध्या 6 बजे पारितोषिक वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।


इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता मुख्य अतिथि, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मुख्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सरना समिति के सचिव बिरसा मुंडा, प्रवेश उरांव सरना समिति सह मुखिया, पहड़ा दिवान रामलाल उरांव, परमेश्वर उरांव साधना समिति के सदस्य, सरना समिति के कोषाध्यक्ष मोती उरांव, चेरो आदिवासी भैयारी पंचायत जिला अध्यक्ष संतु सिंह चेरो, रमेश उरांव ,जितेंद्र उरांव ,कमलेश सिंह,रामचरण उरांव सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ