CHANDANKIYARI : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन चन्दनकियारी -1 की प्रखण्ड सम्मेलन बाटबिनोर पंचायत भवन में हुई सम्पन्न।

 CHANDANKIYARI : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन चन्दनकियारी -1 की प्रखण्ड सम्मेलन बाटबिनोर पंचायत भवन में हुई सम्पन्न।

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  ।

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन चन्दनकियारी -1 की सम्मेलन मंगलवार को बाटबिनोर पंचायत भवन में आयोजित कि गई। अध्यक्षता ज्योति लाल महतो व संचालन राजु रजवार ने किया। वहीं संगठन के केन्द्रीय कार्यालय सचिव असीत मंडल ने कहा कि संगठन की उद्देश्य: छोटे, सीमांत किसानों और खेतिहर मजदूरों को एकजुट करना, जनविरोधी कृषि नीतियों का विरोध करना और 'चास-वास' (खेती और आवास) के अधिकार के लिए संघर्ष कर किसानों की उपज फसलों का उचित मूल्य, कृषि लागत में कमी, भूमिहीन गरीबों के लिए कृषि योग्य भूमि, और मनरेगा जैसी योजनाओं में काम की गारंटी करना है। वहीं जगन्नाथ रजवार ने कहा कि चास-चन्दनकियारी के किसानों रैयतों को लगातार थोंपी जा रही व्यापक त्रुटीपूर्ण नयी सर्वे सेटेलमेंट की खतियान, किसान रैयतों की जमीन की पार्दर्शिता के साथ जमीन की ऑनलाइन, दाखिल-खारिज जैसे ज्वलंत सवालों पर केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ धरना, प्रदर्शन, और राज्य व देशव्यापी हड़तालों में भागीदारी का सुनिश्चित के लिए।


संगठनात्मक सदस्यता बढ़ाकर महिला, किसान-मजदूरों को सशक्त बनाना और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए चास चन्दनकियारी क्षेत्र में जिला स्तरीय किसान महापंचायत एक साल के अन्दर आयोजित की जाएगी जिसे सफल बनाने के लिए सभी से अपील क्रिया।अध्यक्ष ज्योति लाल महतो, उपाध्यक्ष भैरव कुमार महतो,सचिव राजू रजवार, सह सचिव खगेन हॉसदा कोषाध्यक्ष डॉ. खखेन गोराई के साथ ग्यारह सदस्यिय कार्यकारिणी सदस्य मिथुन महतो, गणेश  गोराई, भजन सरकार, जगदीश महतो, सृष्टिधर महतो, लखण महतो, काली पद हेम्ब्रम, वंशीधर महतो, संतोष महतो भरत राय, विजय महतो को मनोनीत किया गया।

मौके पर जिला सचिव हरिपद महतो, डॉ. गोपाल महतो, अनिल बाउरी, इन्द्रजीत महतो, रामलाल महतो, काली पद हेम्ब्रम,खगेन हॉसदा,  लखण महतो, औरंगजेब खान, कमल प्रसाद महतो, अनिता बाउरी, मोतीलाल महतो, छुनु देवी, सुन्दरा देवी, माधुरी देवी, मालती देवी आदि शामिल रहे।






Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ