PATNA : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर 27 मार्च 2026 शुक्रवार को विशेष शोभायात्रा की तैयारी हेतु बैठक संपन्न।

PATNA : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर 27 मार्च 2026 शुक्रवार को विशेष शोभायात्रा की तैयारी हेतु बैठक संपन्न। 

पटना, बिहार। 

 मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की जन्मोत्सव पर 27 मार्च 2026 शुक्रवार को श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा 48 वा शोभायात्रा की विशेष तैयारी हेतु आज दिनांक 17 मार्च मंगलवार वार को अनुमंडल कार्यालय में श्री राम जन्मोत्सव समिति की पदाधिकारियों एवं पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा जी के साथ पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी सत्यम सहाय एवं पटना सिटी एएसपी राजकिशोर सिंह एवं डॉक्टर गौरव कुमार के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।।

इस बैठक में आने वाली श्री राम नवमी शोभायात्रा में मार्ग पर लटकी हुई एवं जर्जर तारों को जल्द से जल्द दुरस्त कर निर्बाध बिजली आपूर्ति किए जाने पर संबंधित बिजली विभाग को निर्देश दिया गया, साथ शोभायात्रा के दरम्यान वैकल्पिक विद्युत सेवा बाधित न हो उस पर भी सख्ती से आपूर्ति हो उस प्रमुख बिंदु पर चर्चा किया गया।।

शोभायात्रा एक दिन पहले रात्रि में नगर निगम द्वारा झाड़ू लगाने एवं शोभायात्रा के दिन झाड़ू लगाने के उपरांत पानी की टैंकर से शोभायात्रा मार्ग को साफ सफाई के लिए दिशा निर्देश दिया गया, साथ ही चलंत शौचालय, मार्ग पर पड़ने वाले सामुदायिक भवन को अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा भक्तों को लिए शौचालय एवं पीने योग्य पानी की व्यवस्था किया जाए उस पर आग्रह किया।।

उस दिन प्रमुख स्थानों पर अग्निशामक विभाग द्वारा दमकल की व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया, साथ ही नजदीकी गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल विभाग के पदाधिकारीयों को अपना एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम के साथ मुस्तैद रहने के लिए निर्देश दिया गया।। 

नमामि गंगे एवं आर सी डी विभाग को टूटे,जर्जर एवं खस्ताहाल सड़कों को अति शीघ्र ठीक करने के लिए निर्देश दिया गया।

उस दिन एन आई टी मोड़ से दीदारगंज तक अशोक राजपथ तक ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के लिए ट्रैफिक एस पी को अवगत कराया गया।।। शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।।

शोभायात्रा समापन स्थल श्री गौरी शंकर मंदिर के पास सिविल डिफेंस के टीम एवं एनसीसी के कैडर तैनात करने के लिए समिति द्वारा रखा गया जिसको अनुमंडल पदाधिकारी ने सहमति जताई।।

शोभायात्रा शुरुआत स्थल रामदेव महतो सभागार, मंगल तलाव से समापन स्थल श्री गौरी शंकर मंदिर तक प्रयाप्त पुलिस बल के साथ साथ महिला बल उपलब्ध होंगे इस पर आश्वासन दिया गया।

डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दिया गया सभी दिशा निर्देश पालन करने पर जोर दिया गया एवं बैठक में उपस्थित सभी ने सहमति जताई।

आज की इस महत्तवपूर्ण बैठक में  श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश चन्द्रबंशी, मुरारी राय, नरेन्द्र कुमार,बिनय कुमार बिट्टू,  प्रोफेसर अरुण कुमार, शंकर मेहता, संतोष कुमार चौरासिया , सुजीत सिंह कुशवाहा,बाबु भाई,गौरव कुमार सिंह, गौरव कुमार,प्रमोद कुमार राज, उपस्थित थे ।।





By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ