CHANDANKIYARI : वेदांता ईएसएल के नंद घरों में ईसीसीई, पोषण एवं शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत अपने कैचमेंट क्षेत्र के विभिन्न नंद घरों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) तथा एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इन गतिविधियों के अंतर्गत गोद भराई (गर्भवती महिलाओं का सम्मान) एवं अन्नप्राशन (शिशुओं को प्रथम बार ठोस आहार ग्रहण कराना) जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रारंभिक बाल विकास को सुदृढ़ करना है। सिंदुरपेटी नंद घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री रविश शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड ने नामांकित बच्चों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतलें वितरित कीं, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि और स्वस्थ आदतों को प्रोत्साहन मिला। इसी प्रकार की गतिविधियाँ अन्य नंद घरों में भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर श्री कुनाल दरिपा, सीएसआर प्रमुख, वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड के नेतृत्व में CSR टीम तथा बिजुलिया ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पंचायत मुखिया श्री बसुदेव राजवार ने नंद घर पहल के माध्यम से सामुदायिक विकास में निरंतर सहयोग हेतु श्री रविश शर्मा को सम्मानित किया।
इसके प्रत्युत्तर में श्री रविश शर्मा एवं श्री कुनाल दरिपा ने भी पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट सहयोग एवं नेतृत्व के लिए श्री बसुदेव राजवार को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट शिक्षा को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया, जो वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड के सहयोग से तथा द अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट (AIFT) द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। यह परियोजना आंगनवाड़ी/नंद घर स्तर से लेकर विद्यालयी शिक्षा हेतु लर्निंग रिसोर्स सेंटर (LRC) के माध्यम से शैक्षणिक सहयोग प्रदान करती है तथा समुदाय के युवाओं को करियर मार्गदर्शन एवं समर्थन भी उपलब्ध कराती है। वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड इस प्रकार की समेकित पहलों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने तथा अपने कार्यक्षेत्र के समुदायों के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ