LATEHAR : भानु प्रताप शाही ने किया महेश सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, जीत का जताया भरोसा ।

 LATEHAR : भानु प्रताप शाही ने किया महेश सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, जीत का जताया भरोसा  । 

लातेहार, झारखंड।

नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को शहर के दुर्गा मंदिर के समीप इंस्पेक्टर बंगला के सामने भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही, जिला अध्यक्ष बंसी यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी एवं पूर्व नगर अध्यक्ष सीतामणी तिर्की ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


इस अवसर पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि लातेहार की धरती और यहां के भाजपा कार्यकर्ता अनमोल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महेश सिंह की जीत सुनिश्चित है, क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर उन्हें विजयी बनाने में जुटे हैं। उन्होंने अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि जीत के बाद अहंकार से दूर रहकर सरल और सौम्य स्वभाव बनाए रखें तथा चुनावी वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें।


प्रत्याशी महेश सिंह ने भी क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ रहने और किए गए वादों को निभाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन ध्रुव पांडेय ने किया। मौके पर सिमरिया के पूर्व विधायक सह नगर निकाय चुनाव प्रभारी किशुन दास, प्रदेश परिषद सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ