CHANDANKIYARI : चन्दनकियारी में आज का हड़ताल ऐतिहासिक होगा - संयुक्त किसान मोर्चा चंदनकियारी।

 CHANDANKIYARI : चन्दनकियारी में आज का हड़ताल ऐतिहासिक होगा - संयुक्त  किसान मोर्चा चंदनकियारी। 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  ।

12 फरवरी को प्रस्तावित देश व्यापी आम हड़ताल के समर्थन में झारखण्ड के चन्दनकियारी क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनो ने बुधवार को चन्दनकियारी के बरमसिया रोड से सुभाष चौक होते हुए सदानंद झा चौक तथा सदानंद  झा चौक में शहीद चौक तथा शहीद चौक से हरदयाल शर्मा चौक, चन्दनकियारी तक प्रचार वाहन के साथ प्रचार व भारत बंद को सफल बनाने की अपील की गई। 


संयुक्त मोर्चा चन्दनकियारी क्षेत्र के वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह कोई सामान्य हड़ताल नहीं, बल्कि किसान और मजदूरों का अस्तित्व की लड़ाई है।  हड़ताल के समर्थन में चन्दनकियारी क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा के क्रांतिकारीयों ने जगह जगह पर नुक्कड़ सभाएं की गईं, सभा की अध्यक्षता एक्टू नेता दुलाल प्रमाणिक व संचालन संयुक्त मोर्चा किसान मोर्चा चन्दनकियारी ईकाई के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। वहीं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि 12 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक दो घंटा चन्दनकियारी बंद रखने का आह्वान किया। उन्होंने प्रमुख मार्गों पर शांतिपूर्ण ढंग से चन्दनकियारी के सुभाष चौक पर सड़क अवरोध कर बंद को सफल बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित हो, बन्द में परिक्षार्थियों की वाहन, स्कुली वाहन, एम्बुलेंस सेवा, दुध की वाहन, प्रेम की वाहन के अलावे आवश्यक सेवाओं को बन्द से मुक्त की जाती है ताकि जनता को परेशानी न हो। मौके लालमोहन रजवार, हरिपद महतो, नुनी वाला देवी, अंकित कुम्भकार, काली पद रजवार, रघुनाथ दत्त, पद्दलोचन दास, दिगम राय, शंकर धीवर, राजेश कुमार दत्ता, भवेश रजवार, दुलाल महतो, रामानन्द भगत आदि शामिल रहे।






Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ