LATEHAR : नप चुनाव: वार्ड एक के वासियों ने कहा सिंचाई युक्त जमीन को होल्डिंग टैक्स से मुक्त किया जाए।
निर्वतमान व पूर्व पार्षद सहित फ्रैस चेहरा मैदान में, ठोंक रहे जीत के दावे ।
लातेहार, झारखंड ।
नगर पंचायत चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार डोर टू डोर बढता जा रहा है। हर प्रत्याशी अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं।
वार्ड एक के ग्रामीणों और चुनाव में खड़े हुए वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों से बात की। इस क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण अवध प्रसाद, गोपाल प्रसाद साहू, विकास जायसवाल, रियाज हुसैन आदि ने कहा कि वार्ड एक में नियमित साफ सफाई नहीं होना, घरों में पेयजलापूर्ति रोजाना नहीं होना, स्ट्रीट लाईट की कमी आदि ऐसे कई मुलभूत सुविधा नहीं है, जो इस बार उम्मीदवारों के लिए चुनावी मुद्दा होनी चाहिए। वहीं आशीष कुमार का कहना है कि वार्ड एक में कई ऐसे भूमि है जिसमें कृषि से संबंधित कार्य किया जाता है। मेरी मांग है कि कृषि योग्य भूमि को होल्डिंग टैक्स से मुक्त रखा जाए।
वार्ड एक के निवर्तमान वार्ड पार्षद प्रियंका राज कहती हैं कि उनके कार्यकार्य में कई ऐसे काम थे जो अधूरा रह गए। यदि इस बार वार्ड एक की जनता उन्हें अपना पार्षद बनाती है तो जो पिछले कार्यकाल में पूर्ण नहीं हुए हैं उसे पूर्ण करने का कार्य करूंगी। साथ ही अपने क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात एक कर दूंगी। मो० नसरुद्दीनवहीं पूर्व वार्ड पार्षद मो0 नसरूद्दीन का कहना है कि उनके कार्यकार्य में क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हुआ था। यदि इस बार जनता उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र में रोजाना साफ सफाई कराया जाएगा, नयी नालियों का निर्माण कराया जाएगा, खराब स्ट्रीट लाईट बदलवाया जाएगा, साथ ही जिन स्थानों पर अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है वैसे इलाकों में सड़क का निर्माण कराने का कार्य किया जाएगा।
मो० अयुब अंसारीइधर इस बार चुनाव मैदान में उतरे फ्रैश कैंडिडेट मो0 अयुब अंसारी का कहना है कि वार्ड एक में नगर पंचायत के गठन के बाद भी यहां शहरी क्षेत्र की जो सुविधा मिलनी चाहिए, वह अभी तक नहीं मिल पाया है। आज भी वार्ड एक के कई ऐसे इलाके हैं जहां पेयजलापूर्ति की पाईप लाईन नहीं पहुंच पाई है जैसे में कुसमाटांड़ बनखेटा आदि इलाके। इसके अलावे इन इलाकों में स्ट्रीट लाईट की भी कमी है। यदि वार्ड एक की जनता उन्हें अपना पार्षद बनाती है तो सबसे पहले इन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूंगा। किसी भी इलाके से भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी इलाके में एक जैसा विकास कार्य करूंगा।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha





0 टिप्पणियाँ