CHANDANKIYARI : संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों के समर्थन में चन्दनकियारी बंद, सुभाष चौक जाम।

CHANDANKIYARI : संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों के समर्थन में चन्दनकियारी बंद, सुभाष चौक जाम। 

चन्दनकियाकी, बोकारो, झारखंड । 

संयुक्त किसान मोर्चा एवं विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत देशव्यापी भारत बंद के समर्थन में गुरुवार को चन्दनकियारी पूर्ण रूप से बंद रहा। संयुक्त किसान मोर्चा व वाम समर्थित ट्रेड यूनियनों के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हरदयाल शर्मा चौक से जुलूस निकाला, जो सुभाष चौक पहुंचकर सड़क जाम में तब्दील हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने सुभाष चौक को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया, जिससे दूरगामी बसों और मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बंद समर्थकों ने इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का दावा करते हुए कहा कि यह सामान्य हड़ताल नहीं, बल्कि किसान और मजदूरों के अस्तित्व की लड़ाई है।

इस बंद में संयुक्त किसान मोर्चा, ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC), ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, सीआईटीयू (CITU), ऑल इंडिया किसान सभा, एक्टू (AICCTU) और ऑल इंडिया किसान महासभा सहित कई संगठनों ने भागीदारी की।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मजदूर और किसान विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए चार श्रम कोड वापस लेने, मजदूरों की “गुलामी का दस्तावेज” रद्द करने, किसान विरोधी बीज बिल वापस लेने, एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू करने, बिजली बिल 2025 वापस लेने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, मनरेगा को पुनर्बहाल करने, भारत-अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने तथा निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान “चार लेबर कोड वापस लो”, “एमएसपी की गारंटी लागू करो”, “निजीकरण बंद करो” जैसे नारे गूंजते रहे।

बंद कार्यक्रम में कुमुद महतो, दुलाल प्रमाणिक, विश्वनाथ बनर्जी, जगन्नाथ रजवार, मुस्लिम अंसारी, प्रदीप कुमार यादव, खगेन हांसदा, राजेश कुमार दत्ता, गौर चन्द्र दास, नान्हु बाउरी, मटुक ठाकुर, शंकर धीवर, लालमोहन रजवार, हरिपद महतो, अंकित कुम्भकार, ज्योति लाल महतो, नईम अंसारी, गोपाल प्रसाद महतो, हाबुलाल महतो, राजू रजवार, वृहस्पति महतो, कमल महतो, वंशीधर महतो, संजय कुमार कालिंदी, इब्राहिम अंसारी, झरी लाल महतो, हराधन महतो, रूपचांद मांझी, दुबराज दास, शेखर बनर्जी, भवेश रजवार, इनुस अंसारी, दुलाल महतो, रघुनाथ दत्ता, दीपक दास, इन्द्रजीत गोप, धनंजय सूत्रधर, काली पद रजवार, सुरेश महतो, धनंजय रजवार, समर महतो, महेश्वर हेम्ब्रम, मुकेश महतो, महादेव रजवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बंद के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।





Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ